Home / News / इमलिया सुल्तानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

इमलिया सुल्तानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मंदिर से 20 घंटे चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, घंटा-जंजीर बरामद

रिपोर्ट:अखिलेश गौतम

सीतापुर। जिले में मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए SP अंकुर अग्रवाल ने सभी थानों को सख्त निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने मंदिर चोरी का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को धर दबोचा।

ASP दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह और CO महोली नागेन्द्र चौबे के कुशल निर्देशन में थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पचैनापुर तिराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पकड़ा गया आरोपी –
छोट्टा सिंह पुत्र स्व. केदारी सिंह निवासी बसेती, थाना इमलिया सुल्तानपुर।

पुलिस ने इसके कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए 20 अदद छोटे-बड़े घंटे मय जंजीर व ताले बरामद किए हैं।
मुकदमा –
इस संबंध में थाना इमलिया सुल्तानपुर पर मु0अ0सं0 226/2026 धारा 331(4)/305(घ) BNS के तहत मुकदमा दर्ज था। बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की है।
पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
सराहनीय टीम –
उ0नि0 भगवान यादव, आरक्षी संजय कुमार, आरक्षी विपिन चौहान की भूमिका सराहनीय रही।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now