उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र स्थित लालवाला गांव में शनिवार को दो बीघा जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जमीन पर कब्जे को लेकर ठाकुर और अनुसूचित समाज के लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद उस समय बढ़ा जब दोनों पक्ष जमीन पर अपना दावा जताने पहुंचे। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
प्रशासन का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में सतर्कता बरती जा रही है ताकि दोबारा कोई विवाद न हो। वहीं, गांव में इस घटना के बाद तनाव और डर का माहौल बना हुआ है।
देवबंद में भारी बवाल दो बीघा जमीन को लेकर बड़े दो समुदाय पथराव और लाठी चार्ज में कई घायल ठाकुरों और….






