
A bloody knife on a concrete floor with the killer looming over.
खबर रिश्तो तार तार करने वाली है जहां एक चाचा ने भतीजे और गर्भवती बहू की हत्या के आरोपी चाचा प्रशांत कुमार और चाची गुड़िया को पुलिस ने जेल भेज दिया। पु
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छूरी और बांका बरामद कर लिया है। हत्या में शामिल तीसरा आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
रविवार सुबह आरोपी चाचा ने चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया था
आपको बता दें दोनों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि वरुण कुमार भगतपुर क्षेत्र में ही मोबाइल की दुकान पर नौकरी करता था।
दो साल पहले उसकी शादी चंदौसी निवासी बबीता के साथ हुई थी। वरुण के पिता प्रबल सिंह और मां ममता का पहले ही निधन हो चुका है।
शनिवार रात सोते समय भतीजा और बहू पर हमला किया गया था। ताबड़तोड़ हमले के चलते दोनों को उठने का अवसर नहीं मिला।
छूरी और बांका से भतीजे वरुण की गर्दन, चेहरा और सिर पर पांच वार किए गए थे। वहीं बहू बबीता के सिर, चेहरे, हाथ और सीने पर आठ वार किया गया था। इसी कारण दोनों की मौत हो गई।
डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के दौरान वरुण और बबीता के खून का सैंपल डीएनए जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी चाचा और चाची ने हाथ धोए थे।
उनका भी सैंपल लिया गया है। डीएनए से दोनों के खून का मिलान किया जाएगा। यह साक्ष्य अदालत के लिए काफी मजबूत होगा।