Home / Events / भीषण सड़क हादसा: आंध्र प्रदेश में बस-टिपर की टक्कर, 14 यात्रियों की जलकर मौत

भीषण सड़क हादसा: आंध्र प्रदेश में बस-टिपर की टक्कर, 14 यात्रियों की जलकर मौत

आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार की सुबह एक निजी बस और टिपर लोरी के आपस में टकराने से बड़ा सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है की इस हादसे में 14 लोगो की मौत हो गयी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुऐं।पुलिस ने बताया कि कई घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है.,पुलिस के अनुसार हादसा प्रातकाल 6 बजे हुआ है.जब हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस, जो तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी, टिपर लोरी से टकरा गई. टक्कर के बाद बस में आग लग गई और कई यात्री जलकर मर गए।

मार्कापुरम के डीएसपी नागराजू के अनुसार, हादसे में करीब आठ लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि लगभग 18 घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना से जुड़ी पूरी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। वहीं, जिला पुलिस के मुताबिक करीब 20 घायलों का नजदीकी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यात्रियों के जलकर मरने की खबर बेहद पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बात कर हालात की समीक्षा की और घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने हादसे के कारणों की गहन जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए।

आईटी मंत्री नारा लोकेश ने इस पर दुःख जताया और कहा की यह बहुत की दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे निजी बस और टिपर लोरी की टक्कर से कई लोगो की मौत हुयी और लोग घायल हुए है, लोकेश ने कहा की सभी अधिकारीयों को पहले से ही निर्देश दिए गए की सभी घायल लोगों को उचित इलाज और सुविधा दी जाय। उन्होंने कहा की सभी पीड़ित लोगो के परिजनों को सरकार मदद करेगी। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की और हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

रिपोर्ट -किरन

Tagged:
[post-views]
Share
Now