महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र सरकार बड़ी मुश्किलों में आगयी है। गृह मंत्री का पद भार किसको दिया जाये
दिलीप वलसे पाटिल नए गृहमंत्री हो सकते हैं। वलसे शरद पवार के काफी करीब हैं। वहीं देशमुख के पास एक्साइज डिपार्टमेंट भी था। यह विभाग अजित पवार के पास भी जा सकता है। वहीं जयंत पाटिल, छगन भुजबल, राजेश टोपे का नाम भी नए गृहमंत्री के तौर पर आगे चल रहा है।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे का कारण
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दिया अपने पद से इस्तीफा देशमुख के अच्छे चल रहे कार्यकाल में अचानक विराम लग गया। ऐसा तब हुआ जब पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा जिसमे परमवीर सिंह ने साफ़ शब्दों में लिखा था की गृह मंत्री अनिल देशमुख ने हर महीने सचिन वाजे से (बार, पब, रेस्ट्रा ) आदि से १०० करोड़ रुपये की वसूली की बात कही थी। जब की सचिन वाजे ने ४० लाख तक वसूली की बात कही थी। १०० करोड़ ज्यादा बताया था। हांलाकि परमवीर सिंह के आरोपों को देशमुख ने ख़ारिज कर दिया था और राज्य के मुख्यमंत्री से सभी आरोपों की जाँच करने को कहा था। अनिल देशमुख ने कहा था की जब जाँच होगी तो सब साफ को जायेगा। ( कितना दूध है और कितना पानी है ) कितना सच है और कितना झूठ।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्रियो और नेताओ की बैठक में देशमुख ने शरद पवार और पार्टी नेताओ से कहा हाईकोर्ट के आदेश के बाद वह अपने पद पर नहीं रहना चाहते है उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को दे दिया पार्टी ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया। हाईकोर्ट ने इस्तीफे के बाद देशमुख पर सीबीआई की जाँच का आदेश दे दिया है।