झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक नरेन्द्र नागर को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का कोटा संभाग का समन्वयक नियुक्त किया है। पूर्व विधायक नागर ने बताया कि राज्य सरकार ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का आयोजन 23-25 मई को जयपुर कर रही है। राज्य स्तरीय आयोजन के लिए किसानों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जिले सहित संभाग से अधिक से अधिक किसानों के रजिस्ट्रेशन हो, इसके लिए विशेष अभियान एक मई से शुरू कर दिया है।
इन योजनाओं में मनरेगा, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि यंत्रों की सुविधाएँ और पशु टीकाकरण से संबंधित जानकारी शामिल हैं।
यह जानकारी आईटी सेल विधानसभा संयोजक सुरेश लोधा ने दी।







