झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने की जांच, दवाईयां दीं..
झालरापाटन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को श्रीमन नारायण वृद्धाश्रम में आवासीय बुजुर्गों के लिए एक चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
बुजुर्गों की हेल्थ का चेकअप किया
यह शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के निर्देश पर आयोजित हुआ। इसमें राजकीय जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. सुधानंद, नर्सिंग ऑफिसर सुरेंद्र राठौर, जावेद मलिक और एएनएम सुनीता कंवर ने भाग लिया। उन्होंने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं।
वृद्धाश्रम समिति के सचिव यशोवर्धन बाकलीवाल, मनीष सोनी, धर्मेंद्र सेठी, जगदीश पोरवाल, निखिल सोनी, अम्बेश मीणा और नंदलाल राठौर ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम का संचालन ‘नर को नारायण मानकर’ किया जा रहा है। उन्होंने भौतिकवादी युग में वृद्धाश्रमों की बढ़ती संख्या पर चिंता भी जताई।






