हरियाणा : शर्मनाक ओर बड़ी दुखद खबर- जींद में 3 लोगों ने स्कूल में ले जाकर किशोरी से किया गैंगरेप-मुख्य आरोपी गिरफ्तार! - Express News Bharat
October 1, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

हरियाणा : शर्मनाक ओर बड़ी दुखद खबर- जींद में 3 लोगों ने स्कूल में ले जाकर किशोरी से किया गैंगरेप-मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

हरियाणा के जींद जिले में तीन युवकों द्वारा कथित रूप से 14 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों में 16 वर्षीय किशोर भी शामिल है, जो उसे बहला-फुसलाकर गांव के ही नजदीक एक स्कूल के भवन में ले गया था।
जींद थाने की एक महिला पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है। उन्होंने कहा कि आरोपी किशोर पीड़ित किशोरी का जानकार था और वह ही उसे बहला-फुसलाकर उसके घर से स्कूल भवन ले गया था, जहां उसके दो साथी पहले से ही मौजूद थे। स्कूल में ले जाकर आरोपियों ने पहले तो किशोरी को कुछ देर के लिए बंधक बनाकर रखा और फिर तीनों ने बारी-बारी उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने किशोरी को इस घटना के बारे में किसी को कुछ भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।
हालांकि, लड़की ने घर पहुंचकर आपबीती अपने परिवार को सुना दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।।

Share
Now