Home / News / शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरदा मेंविकास खण्ड स्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव सह न्योता भोज’ का भव्य आयोजन, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया स्वागत

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरदा मेंविकास खण्ड स्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव सह न्योता भोज’ का भव्य आयोजन, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया स्वागत

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरदा में
विकास खण्ड स्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव सह न्योता भोज’ का भव्य आयोजन, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया स्वागत
तरदा (करतला)। विकास खण्ड करतला अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरदा में आज विकास खण्ड स्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव सह न्योता भोज’ कार्यक्रम का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में नए प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का स्वागत करना, उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा विद्यालय से जोड़ने के लिए सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना था।
कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर एवं शुभकामनाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व, नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत करतला की स्थायी शिक्षा समिति के अध्यक्ष मनोज झा ने की।अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा शिक्षकों के साथ समन्वय बनाकर उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करने की अपील की। साथ ही नवप्रवेशी विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके निर्देशन में विद्यालय परिवार एवं शिक्षा विभाग की टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास किए।
‘न्योता भोज’ के अंतर्गत विद्यार्थियों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अतिथियों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। इस आयोजन ने विद्यालय और समुदाय के बीच आत्मीय संबंधों को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में जनभागीदारी बढ़ाने, शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने तथा ड्रॉपआउट दर को कम करने पर भी विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश साहू मंडल अध्यक्ष, चंदा चतुर लाल कश्यप जनपद प्रतिनिधि तरदा ,राकेश यादव जनपद प्रतिनिधि बरपाली, गायत्री देवी सिदार सरपंच तरदा ,विश्राम सिंह राठिया जनपद प्रतिनिधि केराकछर ,रामलाल जायसवाल एसएमडीसी अध्यक्ष,सुषमा राजवाड़े जनपद सदस्य, कोमल पटेल पूर्व एसएमडीसी अध्यक्ष, रथ राम पटेल सीएमडी सदस्य,देवी बाई राजवाड़े जनपद सदस्य ,प्रकाश महंत सांसद प्रतिनिधि, राजू राजवाड़े विधायक प्रतिनिधि रामपुर, पंचराम पाटले उपसरपंच कथरीमाल,लक्ष्मी राजवाड़े एसएमसी अध्यक्ष, सहित
क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंत में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि समाज और विद्यालय के संयुक्त प्रयासों से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now