Home / News / भारी बारिश में भी डटे रहे घघौवा चौकी इंचार्ज

भारी बारिश में भी डटे रहे घघौवा चौकी इंचार्ज

राज्यपाल की यात्रा के दौरान सर्वेश चौधरी ने बारिश में भीगकर संभाली कमान

बस्ती में मंगलवार को हो रही मूसलाधार बारिश के बीच राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की प्रस्तावित यात्रा के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। विषम परिस्थितियों में भी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम दिया।

घघौवा चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार चौधरी ने VVIP रूट व्यवस्था के अंतर्गत अत्यंत सराहनीय कार्य किया। लगातार बारिश के बीच स्वयं भीगते हुए भी उन्होंने अपने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। साथ ही रूट व्यवस्था को भी पूरी तरह सुचारू बनाए रखा।

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के अनुसार, जब अधिकांश लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की तलाश में थे, तब घघौवा चौकी इंचार्ज पूरी तत्परता से सड़क पर मौजूद रहे। वे ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा निगरानी में जुटे रहे।

उनके कर्तव्यनिष्ठ सेवा भावना की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का दौरा शांतिपूर्वक और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इस दौरान स्थानीय पुलिस व प्रशासन की सजगता और जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now