मुजफ्फरनगर में नौ साल पहले कवाल कांड में मारे गए गौरव की मां सुरेश देवी खतौली उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भाग्य आजमाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने नामांकन पत्र खरीद लिया है।
शहर के दक्षिणी सिविल लाइन में रह रहे गौरव के पिता रविंद्र सिंह का आरोप है कि भाजपा ने उनके परिवार के नाम पर खूब राजनीति की है। लेकिन अब तक परिवार को कोई राहत नहीं दिला सके। इसी वजह से परेशान होकर वह जनता के बीच जाकर इंसाफ मांगेंगे। निर्दोष होने के बावजूद अब तक उन्हें अदालती लड़ाई लड़नी पड़ रही है। स्थानीय नेताओं पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया।