Join Us

मुख्यमंत्री की निधन की गलत खबर फैलाने वाले चार गिरफ्तार-आज कोर्ट में पेशी…

  • सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री की मौत की झूठी और भ्रामक खबर फैलने का आरोप
  • खबर को शेयर और कमेंट करने वाले भी पुलिस की रडार पर ,
  • अभी तक 4 लोगों को किया गया है गिरफ्तार जल्द कार्रवाई भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट पुत्र स्वर्गीय श्री प्रेमचंद भाटी निवासी 156 धर्मपुर थाना नेहरू कॉलोनी ने थाना कैंट पर दी थी तहरीर।

सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निधन की अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निधन की झूठी खबर फैलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया.

लॉक डाउन के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बारे में झूठी, भ्रामक और असत्य खबर प्रसारित करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कैन्ट पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। गुरुवार को कोर्ट में पेश किए जाएंगे। इधर, सोशल मीडिया में खबर को शेयर करने और कमेंट करने वालों पर भी पुलिस जल्द कार्रवाई कर सकती है।

देहरादून के डीआईजी/एसएसपी अरुण मोहन जोशी में बताया कि राज्य में लाकडाउन के दौरान आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू है। इसी दौरान मुख्यमंत्री जो राज्य आपदा प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं, उनके संबंध में कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया में झूठा समाचार प्रकाशित किया। यह सुनियोजित साजिश के तहत सोशल मीडिया पर इस खबर को प्रचारित व प्रसारित किया। ऐसी परिस्थितियों में झूठा समाचार प्रकाशित होना आम जनमानस में असुरक्षा की भावना पैदा करना एवं आपदा व महामारी के दौरान राज्य द्वारा किए गए कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पडना स्वाभाविक था। ऐसी परिस्थितियों में सरकार को अस्थिर करने संबंधी खबर प्रकाशित की गई। 

इस मामले में भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट पुत्र स्वर्गीय श्री प्रेमचंद भाटी निवासी 156 धर्मपुर थाना नेहरू कॉलोनी ने थाना कैंट पर तहरीर दी गई। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कैंट पर दिनांक 6-मई  को FIR NO- 79/2020 धारा 54 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं 74 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008, 469 /505/120बी0 IPC पंजीकृत की गई। मुकदमे ने विवेचना प्रारंभ कर जरूरी जानकारी जुटाई गई। आपदा एवं वैश्विक महामारी के समय यह प्रकरण काफी गंभीर था। जिसके लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई। दौरान विवेचना मोबाइल सर्विलांस से पाया गया की अभियुक्त नरेंद्र मेहता द्वारा खबर को एडिट करते हुए अपने सह अभियुक्त में प्रसारित किया। पुलिस द्वारा सूचना प्रसारण करने वाले निम्न अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया।

इनको किया गिरफ्तार–

1-पंकज ढौडियाल पुत्र गोविंद राम निवासी ग्राम गुरफली तहसील थलीसैंण जिला पौड़ी गढ़वाल
2- नरेंद्र मेहता पुत्र महेंद्र सिंह मेहता निवासी ग्राम बटगिरी पट्टी बनकोट तहसील गणाई जिला पौड़ी गढ़वाल
3- नवीन भट्ट पुत्र लोकेंद्र प्रसाद भट्ट निवासी ग्राम गढ़ी मयचक श्यामपुर थाना ऋषिकेश देहरादून
4- यश रावत उर्फ राजेंद्र रावत पुत्र हरी सिंह रावत निवासी ग्राम सरुली थाना घनसाली जिला टिहरी गढ़वाल

Share
Now