(दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश)
हमीरपुर। गत दिनों कुरारा विकासखंड के भौली के पास यमुना नदी में हुए हादसे में आधा दर्जन लोगों की मौत पर परिजनों को ढांढस बंधाने सपाइयों के साथ पहुंचे पूर्व मंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी उनके साथ हुये हादसे पर शोकाकुल है और सपा मुखिया द्वारा उन्हें हरसंभव मदद दी जायेगी। उनके साथ पंहुचे समाजवादी पार्टी के शिवशरण यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, संजय यादव, राजेश श्रीवास, राजेश सविता, महावीर प्रजापति, गुलाब यादव, राजू यादव, रईस खान, लालमन यादव, रजा भाई, श्यामजी गुप्ता, नन्दकिशोर शिवहरे, बलबीर सिंह, विकास गुप्ता, घनश्याम साहू, मिथलेश कुशवाहा, सादाब बिट्टू, अभिलाष श्रीवास, संजय यादव, कौशल यादव,
आशीष लखेरा, मिठाई लाल भदौरिया, ज्ञान सिंह यादव, अरविन्द यादव सहित दर्जनों साथियों ने गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधवाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।







