Home / News / खारी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 1लोडर जब्त

खारी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 1लोडर जब्त

रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली

डीएसटी और फुलियाकलां थाना की संयुक्त रेड, अवैध खनन में प्रयुक्त वाहन जब्त रात के अंधेरे में चल रहा था बजरी खनन, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े आरोपी
फूलियाकलां( पुलिस ने जिले में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खारी नदी क्षेत्र में संयुक्त दबिश देकर पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक लोडर जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी शाहपुरा ओमप्रकाश विष्नोई के सुपरविजन में थाना फुलियाकलां एवं डीएसटी भीलवाड़ा की संयुक्त टीम का गठन किया गया था।
पुलिस के अनुसार 10 मई 2026 को थाना फुलियाकलां के उपनिरीक्षक टोडरमल मय जाप्ता क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान डीएसटी टीम से कांस्टेबल राकेश कुमार ने मोबाइल पर सूचना दी कि सागरिया के पास खारी नदी में अवैध बजरी खनन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
कार्रवाई के दौरान नदी क्षेत्र में चार ट्रैक्टर-ट्रॉली बजरी से भरे मिले, जबकि एक अन्य ट्रैक्टर पर बजरी भरने के लिए लोडर लगा हुआ था। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया। मौके पर मौजूद चालकों से बजरी खनन एवं परिवहन से संबंधित परमिट और लाइसेंस मांगे गए, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
इस पर पुलिस ने हुकमचंद बैरवा, रोशन बैरवा, सूरज कीर, नारायण गुर्जर एवं सत्यनारायण कुमावत को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एमएमडीआर एक्ट की धारा 4/21 तथा बीएनएस की धारा 303(2) एवं 112(2) के तहत मामला दर्ज किया।
गिरफ्तार आरोपी
हुकमचन्द्र बैरवा (23) निवासी सागरिया
रोशन बैरवा (22) निवासी सागरिया
सूरज कीर (21) निवासी सागरिया
नारायण गुर्जर (32) निवासी धनोप
सत्यनारायण कुमावत (25) निवासी सागरिया
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना फुलियाकलां के थानाधिकारी राजकुमार, डीएसटी प्रभारी कन्हैयालाल सहित फुलियाकलां थाना एवं डीएसटी भीलवाड़ा के पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही।

Tagged:
[post-views]
Share
Now