Home / News / बलिया डाक मंडल की पहल: हर बुधवार व शनिवार लगेगी डाक चौपाल और आधार कैंप

बलिया डाक मंडल की पहल: हर बुधवार व शनिवार लगेगी डाक चौपाल और आधार कैंप

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

बलिया। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को डाक विभाग की सेवाओं एवं आधार संबंधी सुविधाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बलिया डाक मंडल द्वारा विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में डाक चौपाल एवं आधार कैंप आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के दौरान बलिया जनपद के अंतर्गत आने वाले डाकघरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर अभियान भी चलाया जाएगा। डाक विभाग की टीम लोगों के घर-घर पहुंचकर उन्हें उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देने के साथ आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास करेगी।
डाक चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं, बचत योजनाओं तथा आधार से संबंधित सुविधाओं की जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी एवं डाक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
बलिया डाक मंडल की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने नजदीकी स्तर पर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now