सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तनु रावत इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक डांस वीडियो वायरल हुआ है, जिसे ऋषिकेश के जयराम योग आश्रम में फिल्माया गया बताया जा रहा है। वीडियो में तनु रावत ‘थामा’ के गाने ‘पॉइजन बेबी’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल गया, जिसके बाद लोगों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ दर्शकों ने इसे सिर्फ एक रचनात्मक अभिव्यक्ति बताया, जबकि अन्य ने इसे धार्मिक स्थल की मर्यादा से जुड़ा मामला माना।
वहीं, कई हिंदू संगठनों ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि आश्रम जैसे पवित्र स्थानों पर इस तरह के वीडियो बनाना अनुचित है और इससे तीर्थनगरी ऋषिकेश की गरिमा को ठेस पहुंच सकती है। संगठनों ने इस घटना को लेकर नाराज़गी जताते हुए ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।
रिपोर्ट:- कनक चौहान






