उत्तराखंड में जल्द ही डॉक्टरों की बड़ी भर्ती शुरू होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में 287 पदों को भरने के लिए शासन ने प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया है। इनमें 231 पद सीधी भर्ती के तहत और 56 पद बैकलॉग के हैं। सरकार चाहती है कि दूर-दराज के इलाकों में भी लोगों को बेहतर इलाज मिल सके, इसलिए डॉक्टरों की तैनाती पर खास फोकस किया जा रहा है।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार का मकसद हर नागरिक तक समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए यह भर्ती एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और मरीजों को राहत भी।






