शामली
आबकारी विभाग
आबकारी आयुक्त डॉ आदर्श सिंह के निर्देशानुसार शामली के गांव देहातों में सहायक आबकारी आयुक्त पर्वतन श्रीमती विनोद यादव ने शामली की आबकारी विभाग की पूरी टीम को लेकर गांव देहातों में कच्ची शराब को लेकर अभियान चलाया सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती विनोद यादव ने कच्ची शराब बनाने वाले पूर्व तस्करों के यहां कच्ची शराब को लेकर छापेमारी की
सहायक आपकारी आयुक्त पर्वतन श्रीमती विनोद यादव ने बताया आबकारी अभियान के तहत आबकारी विभाग की पूरी टीम और संयुक्त पुलिस के साथ गांव देहातों में कच्ची शराब बनाने वालों पर शिकंजा कसा गया है और कच्ची शराब बनाने वाले तस्करों पर डर का माहौल बना रहे उन्होंने बताया आगे भी दबिश जारी रखी जाएगी
उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया
सहायक आबकारी आयुक्त पर्वतन श्रीमती विनोद यादव के नेतृत्व में अवैध शराब व मादक पदार्थ के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जनपद शामली के आबकारी निरीक्षक हेमन्त पाण्डेय ,महिमा चौधरी , प्रवर्तन के आबकारी निरीक्षक विद्या सागर , आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी , आबकारी निरीक्षक विनय तिवारी मय आबकारी स्टाफ व पुलिस टीम कैराना थाना द्वारा संयुक्त दबिश संदिग्ध स्थल मोहल्ला अलकला कस्बा कैराना व ग्राम जगनपुरा ,कैराना में दी गई ।दबिश के दौरान अवैध शराब व अन्य किसी मादक पदार्थ की बरामदगी नहीं हुई ।
रिपोर्ट
नीरज जॉय







