झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
लवकुश वाटिका झालरापाटन से हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
प्रदूषण रहित पर्यावरण का दिया संदेश
झालावाड़, 18 दिसम्बर। वर्तमान राज्य सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित की जा रही गतिविधियों के तहत गुरूवार को वन विभाग के तत्वावधान में ‘‘पर्यावरण संरक्षण’’ जागरूकता प्रभात फैरी का आयोजन किया गया।
‘‘पर्यावरण संरक्षण’’ जागरूकता प्रभात फैरी को जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भूदयाल मीणा ने लवकुश वाटिका झालरपाटन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई हर्बल गार्डन पहुचंकर सम्पन्न हुई। ‘‘पर्यावरण संरक्षण’’ जागरूकता प्रभात फैरी का उद्देश्य पर्यावरण को प्रदूषण रहित रखने हेतु आमजन में जागरूकता फैलाना है। इस दौरान प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संदेश देते हुए आमजन को कपड़े से बने थैलों का वितरण किया गया। साथ ही लवकुश वाटिका में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं उप वन संरक्षक द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
प्रश्नोत्तरी लिखित प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
इसके पश्चात् हर्बल गार्डन में पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी लिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ कर भाग लिया। इस दौरान चाणक्य कान्वेन्ट स्कूल झालरापाटन, सरस्वती विद्या मन्दिर विद्यालय, ज्ञान गंगा सैकेण्डरी स्कूल झालरापाटन सहित अन्य विद्यालयों बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरूस्कृत भी किया गया।
इस मौके पर उप वन सरंक्षक सागर पंवार, सहायक वन संरक्षक मुकेश सहजवानी, संजू कुमार शर्मा, अनन्त शर्मा सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।







