Home / News / देहरादून में अचानक बजेंगे इमरजेंसी सायरन – आखिर क्या है राज़?

देहरादून में अचानक बजेंगे इमरजेंसी सायरन – आखिर क्या है राज़?

शनिवार शाम राजधानी देहरादून में अचानक इमरजेंसी सायरन बजेंगे, लेकिन इसे लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। प्रशासन ने साफ किया है कि यह किसी आपदा या हमले का संकेत नहीं, बल्कि सिर्फ परीक्षण है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत शहर के 13 स्थानों पर अत्याधुनिक सायरन लगाए गए हैं, जिनमें से चार की आवाज़ 16 किलोमीटर और बाकी नौ की आवाज़ आठ किलोमीटर तक सुनाई देगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम 6 बजे डालनवाला थाने से इन सायरनों का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। उससे पहले इनका परीक्षण किया जाएगा। इसी दौरान सीएम घंटाघर पर हुए सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगे और कलेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चूपानी और आईएसबीटी पर बनी चार नई हिलांस कैंटीन का भी लोकार्पण करेंगे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now