Home / Updates / जयपुर में बड़ा हादसा, गहरी नींद में थे परिजन और ढह गया मकान, दो की दर्द नाक मौत..

जयपुर में बड़ा हादसा, गहरी नींद में थे परिजन और ढह गया मकान, दो की दर्द नाक मौत..

  • राजस्थान के जयपुर में आज (शनिवार, 6 सितंबर) को बड़ा हादसा हो गया,
  • जब एक चार मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा. हादसे के वक्त घर के अंदर सात लोग थे,
  • जिनमें से दो की मौत हो गई है.
  • पिता और उनकी 6 साल की मासूम बेटी मलबे में दब गए थे और उन्होंने दम तोड़ दिया. 

Jaipur: जयपुर में आधी रात बड़ा हादसा हो गया. सुभाष चौक इलाके में मकान गिरने की सूचना है. घर के लोग गहरी नींद में थे और तभी यह हादसा हो गया. मकान गिरने के बाद आधा दर्जन लोग भीतर फंसे रहे. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है. सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची. सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर अमित शर्मा ने बताया कि बारिश के पानी की वजह से ही मकान हो जर्जर गया था और सीलन आने की वजह से मकान ढह गया. परिवार के 4 सदस्यों को बाहर निकाला गया. घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया है. 

बाकी पांच लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से भी एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

पुराना और जर्जर था मकान
मामला जयपुर के सुभाष चौक सर्किल पर बाल भारती स्कूल के पीछे का है. बताया जा रहा है कि यह मकान पुराना और जर्जर था. मलबे में दबने से 33 साल के प्रभात और उनकी 6 साल की बेटी पीहू की मौत हो गई है. प्रभात की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. चार लोगों को कुछ देर बाद ही निकाल लिया गया था, जबकि दोनों शवों को और गंभीर घायल को मलबा हटाने के बाद थोड़ी देर पहले निकाला गया 

घर में रहे थे बंगाली प्रवासी

जानकारी के मुताबिक, यह घटना जयपुर में लगभग 2 बजे हुई. एडिशनल एसपी दुर्ग सिंह ने बताया, “यह घर बंगाल के कुछ प्रवासी लोगों ने किराए पर लिया था. कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. हादसे में घायल तीन की हालत बेहद गंभीर है.”

[post-views]
Share
Now