दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां स्थित एक सोने और हीरे से जड़ा कीमती कलश चोरी हो गया है। इस कलश की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।सूत्रों के मुताबिक, चोरी की घटना देर रात हुई और जब सुबह सुरक्षा कर्मियों ने गश्त की तो कलश गायब पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुरातत्व विभाग और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की तलाशी शुरू कर दी है।लाल किला, जो कि यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, उसकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और माना जा रहा है कि यह चोरी किसी संगठित गैंग का काम हो सकता है।अधिकारियों का कहना है कि चोरी गए कलश का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व बेहद खास है और इसे जल्द से जल्द बरामद करने की कोशिशें की जा रही हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।






