Home / National / चुनाव आयोग का BLO डांस वायरल… जनता भड़की, सवाल“यह मौत पर तमाशा है?”

चुनाव आयोग का BLO डांस वायरल… जनता भड़की, सवाल“यह मौत पर तमाशा है?”

चुनाव आयोग का BLO डांस वीडियो विवादों में SIR Joyathon कैंपेन के तहत जारी किया गया ‘मजेदार ब्रेक’ वाला वीडियो उलटा भारी पड़ गया। चुनाव आयोग की ओर से BLOs को रिलैक्स दिखाने के लिए पोस्ट किया गया यह क्लिप सोशल मीडिया पर तीखी आलोचनाओं का कारण बन गया है।

कई यूज़र्स ने इसे संवेदनहीन समय की नज़ाकत न समझने वाला और “शर्मनाक” बताते हुए कहा जब कई जिलों से BLOs के अत्यधिक काम के दबाव, बीमार होने और यहां तक कि आत्महत्या के मामलों की खबरें सामने आ रही हैं, तब इस तरह का फन वीडियो स्थिति का मज़ाक लगता है।

लोगों ने सवाल उठाया कि

चुनाव आयोग को पहले फील्ड स्टाफ की मुश्किलें समझनी चाहिए, लगातार अपडेट, सर्वे और डिजिटल एंट्री के दबाव में काम कर रहे BLOs को राहत और सुरक्षा चाहिए, न कि “जॉयफुल मोमेंट” की सोशल मीडिया पोस्ट। आयोग ने इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया अभी तक नहीं दी है, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कई शिक्षक संगठनों ने भी इसे असंवेदनशील रवैया बताया और कहा कि वास्तविक समस्या को समझकर नीतिगत सुधार की जरूरत है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now