Home / News / ECI आज करेगा 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

ECI आज करेगा 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

देश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत निर्वाचन आयोग आज पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा।
निर्वाचन आयोग ने शाम 4 बजे प्रेस वार्ता बुलाई है, जिसमें चुनाव कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी जाएगी। माना जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदान की तारीखें, मतगणना का दिन और आचार संहिता से जुड़े दिशा-निर्देश साझा किए जाएंगे।
तारीखों के ऐलान के साथ ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएगी। इसके बाद सरकारें कोई नई योजना या घोषणा नहीं कर पाएंगी।
राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां पहले ही तेज कर दी हैं। उम्मीदवारों के चयन, रैलियों और गठबंधन की रणनीतियों पर बैठकों का दौर जारी है।
अब सभी की नजर शाम 4 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी है, जहां चुनावी रण की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now