झबरेड़ा। प्रज्ञा हॉस्पिटल, सहारनपुर रोड झबरेड़ा (निकट पंजाब नेशनल बैंक) में विशाल स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 14 सितम्बर, रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
इस स्वास्थ्य शिविर में लोगों के लिए कई विशेष सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। जिनमें —
रंगीन अल्ट्रासाउंड मात्र ₹300
एक्स-रे मात्र ₹100
अनुभवी चिकित्सकों (MBBS, MS, MD डॉक्टरों) द्वारा परामर्श और जाँच
गर्भवती महिलाओं के लिए पूर्णत: निःशुल्क जाँच एवं जननी सुरक्षा कार्ड बनवाने की सुविधा शामिल है।
आयोजक डॉ त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में सीमित पंजीकरण की व्यवस्था है, इसलिए इच्छुक लोग जल्द से जल्द पंजीकरण कराएं। रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क नंबर 9897161533 जारी किया गया है।
प्रज्ञा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. दिनेश त्रिपाठी, जो एक जाने-माने चिकित्सक और समाजसेवी भी हैं, ने बताया कि –
“हमारा उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। सभी लोग इस शिविर का लाभ उठाएँ। हमारा हॉस्पिटल आपकी सेवा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।”
अस्पताल प्रबंधन ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुँचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें, क्योंकि स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा धन है।
स्थान: प्रज्ञा हॉस्पिटल, सहारनपुर रोड, झबरेड़ा (निकट पंजाब नेशनल बैंक)






