मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की आख़िरी तारीख 4 दिसंबर तय है, लेकिन एक अहम बात जानना ज़रूरी है—अगर कोई नागरिक इस तारीख से चूक भी जाता है, तो भी उसके नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी तरह बंद नहीं होती। चुनाव आयोग का सिस्टम ऐसा है कि SIR यानी Special Summary Revision खत्म होने के बाद भी पात्र मतदाता अपना नाम जुडवा सकते है।
SIR खत्म होने के बाद भी कैसे जुड़वा पाएंगे नाम?चुनाव आयोग पूरे साल Form-6 के ज़रिए नए नाम जुड़वाने की सुविधा देता है।SIR के दौरान आवेदनों की संख्या बढ़ी रहती है, इसलिए इसे मुख्य अभियान माना जाता है।4 दिसंबर के बाद भी सामान्य प्रक्रिया जारी रहती है, बस नाम अगले अपडेट में शामिल किया जाता है।इसका नागरिकता, पहचान या मताधिकार पर कोई असर नहीं होता।
BLO का टारगेट समय से पहले कैसे पूरा हुआ?कई जिलों से यह रिपोर्ट आई है किBLO को इस बार डिजिटल वेरिफिकेशन, घर-घर सत्यापन और फॉर्म एंट्री का पहले से निर्धारित लक्ष्य दिया गया था।हाई-टेक पोर्टल EIFR और मोबाइल ऐप के कारण फील्ड वर्क तेज़ी से पूरा हुआ।कई इलाकों में BLO ने नवंबर की आखिरी हफ्ते में ही सारा डाटा अपलोड कर दिया।इसी वजह से उनका टारगेट आधिकारिक डेडलाइन से पहले पूरा दिखने लगा।
आपके लिए सबसे जरूरी बात
SIR की लास्ट डेट सिर्फ तेज़ प्रोसेसिंग की समय-सीमा है।
नाम जोड़ने का अधिकार हर पात्र नागरिक को पूरे साल मिलता है।
अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है,
Form-6 ऑनलाइन या ऑफलाइन भरकर जमा करें।
पात्रता वही
18 वर्ष या अधिक
भारतीय नागरिक
स्थायी पता






