जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर संदीप कुमार के गूगल मीटिंग में दिए गए निर्देशानुसार आज प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी के नेतृत्व में ग्राम तुगलकपुर में चुनाव आयोग के निर्देशन में चल रही एस आई आर प्रकिया में दिए गए मतदाता गणना प्रपत्र को भरने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक विशाल रैली का आयोजन पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर के बच्चों द्वारा किया। इस अवसर पर ग्राम तुगलकपुर की विभिन्न गलियों से गगनचुंबी नारे एस आई आर प्रक्रिया में मतदाता अपना गणना प्रपत्र , अभी भरे अभी भरे, आज ही जमा करें जमा करें।। लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया ताकि सभी मतदाता जिन्हें गणना प्रपत्र प्राप्त हुआ है वह उसे पूरा कर अपने बी एल ओ के पास जूनियर हाई स्कूल तुगलकपुर में जमा कर दें ताकि आगामी प्रकाशित होने वाली वोटर लिस्ट में उनका स्थान सुनिश्चित हो जाए। रैली के दौरान मेराज खालिद रिजवी द्वारा गांव के सभी चौराहों और बैठकों पर बैठे ग्राम वासियों को एस आई आर के महत्व को समझाते हुए मतगणना प्रपत्र आज ही जमा करने की विशेष अपील की गई ताकि सभी मतदाता अपना गणना प्रपत्र आज ही जमा कर दें इस पर सभी ग्राम वासियों ने यकीन दिलाया कि हम अपना गणना प्रपत्र आज जमा कर देंगे।इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनिल गौतम,सुभाष चंद शिक्षा मित्र, ग्रामवासी सुषमा,पिंकी, बाला,संगीता, सुन्दर,सुनील,विजय कुमार, नागर,बाबूराम,प्रमोद और छात्र छात्राएं रुकैया, सुमैया, अलीशा, खुशबू, प्रियांशी अंबेडकर, रानीका ,आरजू, राधिका ,सायमा, सुहाना, उस्मान, अरमान, मोहित, सुमित, आरजू ,राधिका गर्ग ,इल्मा, सदिया, रिया, चिराग ,इकरा, निकिता ,शिफा, आसिफा, वंशिका ,प्रियांशी, तनीषा, विशाखा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।










