विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 जागरूक रथ एवं नुक्कड़ नाटक टीम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, बांका नवदीप शुक्ला द्वारा हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत जागरूकता रथ एवं नुक्कड़ नाटक के टीम द्वारा बांका जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में दिनांक 15.08.2025 तक मतदाताओं जागरूक करेगा कि प्रारूप मतदाता सूची में यदि कोई त्रुटि हो या किसी नागरिक का नाम छूट गया हो, तो वे 01 अगस्त 2025 (शनिवार) से 01 सितंबर 2025 (सोमवार) तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
विदित हो आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया गया कि इस अवधि के दौरान मिशन मोड में कार्य करते हुए विभिन्न विशेष कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे दावा/आपत्तियों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।
विशेष कैंप का आयोजनः 01 अगस्त से 01 सितंबर तक प्रतिदिन
किसी भी योग्य मतदाता का नाम ना छूटे, इसके लिए 01 अगस्त से 01 सितंबर 2025 तक जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों और सभी नगर निकायों में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
इन कैंपों में कार्यालय कर्मी द्वारा आवेदन प्राप्त कर उसकी पावती दी जा रही है।
नाम जुड़वाने, सुधार या विलोपन हेतु फॉर्म की प्रक्रियाः
यदि नाम है पर जानकारी गलत है:
▶ फॉर्म 8 भरें और सुधार कराएं।
▶ यदि दस्तावेज अभी तक नहीं दिए हैं, तो बीएलओ को उपलब्ध कराएं।
यदि नाम सूची में नहीं है:
▶ फॉर्म 6 भरें, साथ में आवश्यक घोषणा पत्र और दस्तावेज जमा करें।
यदि 01 जुलाई 2025 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है या 01 अक्टूबर 2025 तक कर लेंगे: ▶ फॉर्म 6 के साथ घोषणा पत्र दें और नाम जुड़वाएं।
कहां से प्राप्त करें फॉर्म:
▶ सभी फॉर्म भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार की वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं।
➤ ECINET ऐप और बीएलओ के पास भी ये फॉर्म उपलब्ध हैं।
▶ ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट: voters.eci.gov.in
महत्वपूर्ण फॉर्मः
फॉर्म 6-नया नाम जोड़ने के लिए
फॉर्म 7-नाम विलोपन के लिए
फॉर्म 8- स्थानांतरण, सुधार, पीडब्लूडी निर्वाचक चिन्हित करने या ईपिक बदलने हेतु।
डिजिटल प्लेटफॉर्म और हेल्पलाइनः
▶ मतदाता अपनी ईपिक संख्या या अन्य विवरण डालकर voters.eci.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
➤ ECINET App के माध्यम से “Connect with Election Officials” फीचर से अपने बीएलओ ईआरओ की जानकारी लें।
▶ किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करें।
सभी नागरिकों से अपील है कि वे मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टि की जांच करें और आवश्यक सुधार या नाम जोड़ने की प्रक्रिया समय रहते पूरा कर लें, ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका








