रिपोर्ट संजय मिश्रा
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में थाना बरगढ़ पुलिस टीम ने लूट की घटना कारित करने वाली अभियुक्ता को घटना में प्रयुक्त 01 अदद बोलेरो गाड़ी सं0 MP17CA 7807 रंग सफेद व लूट के 1200/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया।
आपको बताते चलें कि
दिनाँक 01.08.025 को वादी विवेक कुमार शुक्ला पुत्र हरीप्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम मनका थाना बरगढ जनपद चित्रकूट द्वारा थाना बरगढ़ पर सूचना दी गयी कि दिनाँक 31.07.2025 को समय लगभग 5 बजे शाम को अपनी मोटर साइकिल से बरगढ़ बाजार अपने साथी शंकरलाल शुक्ला पुत्र श्री निवास निवासी उपरोक्त के साथ जा रहा था कि जैसे वह अपने मोटरसाइकिल से मनका रोड से डोडिया गाँव वाली रोड पर मुड़ा कि वहाँ पहले से एक बोलोरो गाड़ी न0 MP17CA7807 खडी थी और उसके पास 3-4 लोग तथा एक औरत खड़ी थी। जिन्होने मोटरसाइकिल को रोककर चाभी निकाल लिया तथा मेरे जेब में रखा मोबाइल फोन रीएलमी व जेब में रखा 3530/- रुपये नगद जेब से निकाल लिये और सभी लोग बोलेरो गाड़ी मे बैठ कर भाग गए। इस सूचना पर थाना बरगढ़ में मु0अ0सं0 67/025 धारा 309(4) बीएनस बनाम 03,04 व्यक्ति व 01 महिला नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
दिनाँक 07.08.025 को थाना बरगढ़ पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 31.07.2025 को शाम के समय मनका से डोडिया जाने वाली सड़क पर मोबाइल व पैस की लूट करने वाले अभियुक्त घटना में प्रयोग की गई बोलेरो गाड़ी सं0 MP17CA7807 रंग सफेद के साथ भैरमपुर पेट्रोल पम्प के पास मौजूद है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर विश्वास कर मुखबिर के बताये हुए स्थान भैरमपुर पेट्रोल पम्प कस्बा मऊ पास पहुंचे तो देखा कि पेट्रोल पम्प के पास सड़क के किनारे नाले की तरफ एक बोलोरो गाड़ी सं0 MP17CA 7807 रंग सफेद खड़ी है जिसके पास एक महिला,एक पुरूष व्यक्ति खड़ा है पास पहुंच कर महिला आरक्षी पारूल श्रीवास्तव से बोलेरो के पास खड़ी महिला का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम संगीता वर्मा पत्नी अमृत लाल वर्मा निवासी ग्राम चौखण्डी थाना अतरैला जनपद रीवा म०प्र० बतायी जिसे गिरफ्तार कर घटना के समय लूटे गये पैसा व मोबाइल के विषय मे पूंछा गया तो बताई कि लूट के पैस में से 1500 रु0 मुझे मिला था जिसमे से खर्च के बाद 1200 रु0 मेरे पास है तत्पश्चात मौके पर खड़े व्यक्ति को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो वह मौके का फायदा उठा कर भाग गया भागे हुए व्यक्ति का नाम पता गिरफ्तार शुदा महिला संगीता वर्मा उपरोक्त से पूछा गया तो भागे हुए व्यक्ति का नाम राजू सिंह पुत्र राज सिंह निवासी रहीमपुर मौलानी कस्बा व थाना करारी जनपद कौशाम्बी बताई। बरामद बोलोरो गाड़ी के सम्बन्ध मे पूछा गया तो बताई कि मेरी स्वयं की बोलेरो गाड़ी थाना शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज में पकड़ी गयी थी इस कारण मैं बोलेरो गाड़ी MP17 CA7807 को अपने गांव के करन गुप्ता से किराये पर ले आयी थी आज भी मैं अपने व्यक्तिगत कार्य से किराये पर ही ले आयी हूं घटना में संलिप्त लोगो के बारे में पूंछा गया तो बतायी कि दिनांक 31.07.2025 को मनका डोडियामाफी के पास लूट की घटना में मेरे अतिरिक्त 1.राजू सिंह पुत्र राज सिंह निवासी रहीमपुर मौलानी थाना कस्बा करारी कौशाम्बी 2.चुन्नी लाल पुत्र इन्दल सरोज 3.मिथून सरोज पुत्र सुरेमन निवासीगण ओसा थाना मंझनपुर कौशाम्बी भी थे जो भगे हुए है लूटी हुई मोबाइल मिथुन सरोज उपरोक्त के पास है तथा 830 रु चुन्नीलाल के पास तथा शेष 1200 रु राजू के पास हिस्सा का था।






