अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट6261129010
करतला// दीपों का पावन पर्व दीपावली के अवसर पर जनपद पंचायत करतला क्षेत्र क्रमांक 11 के जनपद सदस्य निरुपमा पाटले ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
निरुपमा पाटले ने अपने संदेश में कहा कि “दीपावली का यह पर्व हमारे जीवन में प्रकाश, सौहार्द और खुशहाली का संदेश देता है। आइए हम सब मिलकर इस पर्व को स्वच्छता, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं।”
और आगे कहा कि “अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि लेकर आए। दीपों की रोशनी से हर घर में खुशहाली और आनंद का संचार हो।”
जनपद सदस्य निरुपमा पाटले ने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान सुरक्षा और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखें तथा जरूरतमंदों के साथ खुशियाँ साझा करें






