Home / News / जिलाधिकारी ने दिव्यांग विराहिम को ट्राईसाइकिल किया प्रदान

जिलाधिकारी ने दिव्यांग विराहिम को ट्राईसाइकिल किया प्रदान

कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट

जिलाधिकारी के जनता दर्शन में दिव्यांग ने की ट्राईसाइकिल दिलाये जाने की मांग

       जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के जनता दर्शन में दिव्यांग विराहिम ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या से अवगत कराते हुए ट्राईसाइकिल दिलाये जाने की माग की।
      जिलाधिकारी ने तत्काल दिव्यांग विराहिम को सम्मानित कर ट्राईसाइकिल प्रदान किया तथा पेंशन मिल रहा है कि नहीं की जानकारी प्राप्त की।  
        जिलाधिकारी ने दिव्यांग विराहिम की समस्या को गम्भीरता से सुना एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास वर्मा से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन आवेदन कराकर दिव्यांग पेंशन से लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।
     जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने दिव्यांग का तत्काल ऑनलाइन आवेदन कराकर पेंशन फार्म भरवाया। आगामी किस्त से दिव्यांग को पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा।
Tagged:
[post-views]
Share
Now