कौशाम्बी से संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट
क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में आज पूर्व सैनिक कल्याण परिषद कौशाम्बी के तत्वावधान में थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र के जिला पंचायत इंटर कॉलेज, पश्चिम शरीरा में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सशक्तिकरण व स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं एवं स्थानीय महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181, 1076 आदि) तथा आत्मरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके पश्चात पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के पदाधिकारियों, क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी, थाना प्रभारी पश्चिम शरीरा, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक ऋतु वर्मा तथा परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य पूर्व सैनिकों व छात्राओं की उपस्थिति में जागरूकता रैली निकालकर आमजन को नारी सम्मान, सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी ने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने में पुलिस व नागरिक समाज की समान भूमिका है।







