Home / News / रामलीला मंचन के छठे दिन लक्ष्मण मेघनाद संग्राम, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद वध, सती सुलोचना की हुई लीला

रामलीला मंचन के छठे दिन लक्ष्मण मेघनाद संग्राम, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद वध, सती सुलोचना की हुई लीला

कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट

कौशाम्बी के सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग में चल रही रामलीला के छठे दिन की लीला में लक्ष्मण मेघनाद युद्ध, लक्ष्मण शक्ति, सती सुलोचना और मेघनाद वध की लीला हुई।

राम रावण युद्ध में लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भयंकर युद्ध हुआ। मेघनाद के बाण से लक्ष्मण मूर्छित हो गए। लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए हनुमान जी लंका के प्रसिद्ध वैद्य सुषेण को रामादल बुला लाए। सुषेण वैद्य के बताने पर हनुमान जी हिमालय पर्वत संजीवनी बूटी लेने चले। रास्ते में उन्हें कालनेमी नामक राक्षस मिला जो हनुमान जी को गुमराह करना चाह रहा था। जैसे ही हनुमान जी को यह बात पता चली, हनुमान जी ने उसका वध कर दिया।

संजीवनी बूटी न पहचान आने पर हनुमान जी हिमालय के एक पहाड़ को लेकर रामादल आए। सुषेण वैद्य ने संजीवनी बूटी की लक्ष्मण को दवा पिलाई। दवा प्रयोग से लक्ष्मण जी की मूर्छा दूर हो गई। इसके बाद फिर लक्ष्मण मेघनाद युद्ध हुआ जिसमे लक्ष्मण जी ने मेघनाद का वध कर दिया। मेघनाद के वध होते ही उसका सिर उसकी भार्या सुलोचना के पास गिरा। अपने स्वामी की मृत्यु से सुलोचना व्याकुल हो विलाप करने लगी। इस अवसर पर श्रीरामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी, डॉ नेहा, विनीत केसरवानी, जीतू केसरवानी, डॉ अरविंद मौर्य, बिनोद सोनी, शिवम सोनी आदि मौजूद रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now