Home / News / नावकोठी प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर टीएचआर का वितरण

नावकोठी प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर टीएचआर का वितरण

बेगूसराय l नावकोठी.आइसीडीएस के तहत संचालित प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर टीएचआर का वितरण किया गया.एल एस कृष्णा कुमारी ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभुकों को 25 दिनों का सूखा राशन यानी टेक होम राशन का वितरण किया गया है. टेक होम राशन वितरण शत प्रतिशत एफ आर एस तकनीक से किया गया.वितरण से पूर्व विकास समिति पोषाहार एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक कराई गयी थी.इस बैठक में कुपोषित,अतिकुपोषित,गर्भवती और धात्री माताओं एवं लाभुकों की उपस्थिति हुई.समिति के सदस्यों के मौजदूगी में लाभुकों का सत्यापन उपरांत विभागीय मानक के तहत वितरण किया गया.वितरण की पूर्व सूचना लाभुकों को सेविका के माध्यम दी गई थी. वितरण के लिए संबंधित सेक्टर की एलएस पोषक क्षेत्र के विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के निगरानी में समारोह पूर्वक के टेकहोम राशन का वितरण किया गया.इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका शालिनी कुमारी,हेमलता कुमारी,सुनीता कुमारी सहित सेविका मीना कुमारी,रंजु कुमारी,चांदनी कुमारी,रोजी खातुन,कमरून निशा बेग,कोमल,शकीला बेगम,पार्वती कुमारी,कंचन कुमारी,मधुरानी आदि शामिल थे.

Tagged:
[post-views]
Share
Now