Home / Events / बिजली चोरी के आरोप में मामला दर्ज

बिजली चोरी के आरोप में मामला दर्ज

नावकोठी l प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विद्युत ऊर्जा चोरी रोकथाम हेतु कनीय अभियंता विमल कुमार साहा,कार्यपालक सहायक प्रवीण कुमार, तकनीकी संजय कुमार, मानव बल रमेश कुमार सिंह,पप्पू कुमार,अमित कुमार सहनी के द्वारा छापेमारी की गई।छापेमारी के क्रम में दो व्यक्ति को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि उक्त व्यक्ति के विरूद्ध नावकोठी थाने में भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।जेई विमल कुमार साहा ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में महेशवारा वार्ड संख्या 5 निवासी दिलीप झा पर अबैध विद्युत उपयोग करने पर 16,044 और महेशवारा पंचायत वार्ड संख्या 02 के जालो यादव पर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने पर 19,112 राजस्व की क्षति का मामला दर्ज हुआ है।कनिय विद्युत अभियंता विमल कुमार साहा ने बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी की जाएगी और इसमें दोषी पाए गए व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now