नावकोठी. महेशवारा पंचायत से चोरों ने लाखों रूपये की सामग्री,जेवर व नगदी की चोरी कर फरार हो गया.घटना महेशवारा पंचायत के वार्ड 2 के रामाशीष सिंह के यहां बुधवार रात 3:00 बजे के करीब चोरी की वारदात हुई है.रामाशीष सिंह ने बताया कि 3:00 रात में लड़का रजनीश का साला रोहित कुमार जो यहीं रहता है मुझे उठाया उस समय हम दरवाजे के कोठरी में सोये हुए थे.उठने पर एक आदमी को भागते हुए देखा जो सफेद पेंट एवं सफेद शर्ट पहने हुए था.उठकर घर के अन्दर देखा तो घर का सभी सामान गायब था.अलमारी का लॉकर खुला हुआ था.आलमीरा में मेरा ढाई लाख नगद और चांदी का जेवर रखा था जो गायब था.मेरे बेटे रजनीश का 2,25,000 नकद, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एवं एसबीआई का आई कार्ड भी गायब था.खोजबीन करने पर पता चला कि मेरे घर से सोने का चैन दो भर,सोने की चूड़ी दो भर, झुमका और बाली तीन भर,कान का फूल एक भर सहित अन्य कीमती जेवर गायब था. घरवालों ने घटना की जानकारी थाना को दी.जानकारी होते ही थानाध्यक्ष मो फिरदौस,सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर चोरी की घटना से संबंधित सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच किया.वहीं डॉग स्क्वाड दस्ते व एफ एस एल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी पूर्वक गहन जांच किया.थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर तहकीकात की जा रही है.






