आज दिनांक 14.12.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर अंतर्गत तीनों जनपदों के प्रभारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा वर्तमान में प्रचलित महत्वपूर्ण प्रकरणों, कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई एवं अधिकारियों को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, संवेदनशील मामलों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।






