सरकारी कर्मियों का शक्ति प्रदर्शन आज,दिल्ली के रामलीला मैदान से भरेंगे हुंकार,जानिए क्या है पुरानी पेंशन की मांग… - Express News Bharat
September 24, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

सरकारी कर्मियों का शक्ति प्रदर्शन आज,दिल्ली के रामलीला मैदान से भरेंगे हुंकार,जानिए क्या है पुरानी पेंशन की मांग…

पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग को लेकर देशभर के केंद्रीय व राज्य सरकार के कर्मचारी हुंकार भरेंगे।

राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज महारैली में शक्ति प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव डालेंगे।

इस रैली का आह्वान ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन ने संयुक्त रूप से किया है। दोनों यूनियन ने दावा किया है कि महारैली में एक लाख से अधिक यूनियन के सदस्य पहुंचेंगे।

सरकार ने अगर तब भी बात नहीं सुनी तो बड़े स्तर पर हर मंडल व जोन में रेलवे कर्मचारी विरोध-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से अपनी मांग करेंगे।

वहीं, पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के राष्ट्रीय संयोजक व ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि 1 जनवरी, 2004 के बाद सरकारी सेवा में आये कर्मचारियों के लिए न्यू पेंशन स्कीम एक छलावा साबित हुई है। जो भी कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनके साथ भारी अन्याय हो रहा है।

Share
Now