Home / Updates / दिल्ली में हवा बनी जहर कल गंभीर श्रेणी में पहुंचेगी आंखों में जलन और…

दिल्ली में हवा बनी जहर कल गंभीर श्रेणी में पहुंचेगी आंखों में जलन और…

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। रविवार को सबसे ज्यादा प्रदूषण ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में दर्ज किया गया, जहां एक्यूआई 419 पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। नोएडा में एक्यूआई 385, गुरुग्राम में 301 और फरीदाबाद में 257 दर्ज किया गया।

फरीदाबाद की हवा तुलनात्मक रूप से सबसे साफ रही।राजधानी दिल्ली में औसत एक्यूआई 377 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, वाहन प्रदूषण का हिस्सा 17.3 प्रतिशत और पराली जलाने से होने वाला प्रदूषण 14.55 प्रतिशत रहा। पराली जलाने की 1,725 घटनाएं दर्ज की गईं।

सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में स्मॉग और हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं झेलनी पड़ीं। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब या गंभीर श्रेणी में दर्ज हुआ — बवाना 431, वजीरपुर 404, नरेला 412, रोहिणी 409, जहांगीरपुरी 413, मुंडका 408, अशोक विहार 405, डीटीयू 414, आईटीओ 406 और पंजाबी बाग 401, सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि सोमवार को हवा की गुणवत्ता और बिगड़ सकती है। ऐसे में विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now