देहरादून में दोस्त की बेसबॉल बैट से हत्या, 9 फरवरी से लापता था युवक
राजधानी देहरादून में एक और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बसंत विहार थाना क्षेत्र में एक युवक की उसके ही तीन दोस्तों ने कथित रूप से बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
क्या है पूरा मामला?
मृतक की पहचान दिगंबर धीमान के रूप में हुई है।
9 फरवरी को वह कोर्ट पेशी के लिए पिता के साथ गया था।
कोर्ट से निकलने के बाद उसने पिता को घर भेज दिया और दोस्तों के साथ जाने की बात कही।
देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस जांच में सामने आया कि उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया।
तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।
अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस को आरोपियों से अहम जानकारी मिली है।
पृष्ठभूमि
दिगंबर धीमान के खिलाफ वर्ष 2021 में बसंत विहार थाने में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसे जमानत मिल चुकी थी।
सवाल
राजधानी में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं। एक केस सुलझने से पहले दूसरा बड़ा अपराध सामने आ रहा है।
राजधानी में अपराध चरम पर देहरादून में फिर मर्डर युवक की हत्या से सनसनी






