Home / News / जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हटौरा गौशाला में हुआ गो-पूजन, गौसेवा एवं संरक्षण का लिया गया संकल्प

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हटौरा गौशाला में हुआ गो-पूजन, गौसेवा एवं संरक्षण का लिया गया संकल्प

रिपोर्ट अखिलेश गौतम

सीतापुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद खैराबाद, जनपद सीतापुर द्वारा हटौरा स्थित गौशाला में विधिवत गो-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौमाता का पूजन कर उनकी सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद खैराबाद की अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता, युवा भाजपा नेता एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता, आयुष चौधरी, अपर जिलाधिकारी सीतापुर, जनार्दन, उप जिलाधिकारी सदर सीतापुर, अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता, सफाई निरीक्षक मनोज राणा, निकाय के माननीय सभासदगण, नगर के गणमान्य नागरिक एवं पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए गौमाता के संरक्षण एवं बेहतर देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गौसेवा को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए सभी से गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।
नगर पालिका परिषद द्वारा गौशाला में निराश्रित एवं असहाय गौवंश की समुचित देखभाल, चारा-पानी एवं स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now