Home / Updates / पीएम नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा से पहले विवाद- राष्ट्रपति के साले ने कहा ‘आतंकी’ इस्लाम का दुश्मन फिर पोस्ट….

पीएम नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा से पहले विवाद- राष्ट्रपति के साले ने कहा ‘आतंकी’ इस्लाम का दुश्मन फिर पोस्ट….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मालदीव दौरे से ठीक पहले, वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साले अब्दुल्लाह बिन मोहम्मद इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करते हुए पीएम मोदी को ‘आतंकी’ और ‘इस्लाम का दुश्मन’ बताया। हालांकि कुछ ही समय बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन तब तक यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी।

“मोदी एक आतंकी है जिसने बाबरी मस्जिद को गिराया, अहमदाबाद को कब्रिस्तान बनाया और जो इस्लाम का सबसे बड़ा दुश्मन है।”

अब्दुल्लाह ने अपने अब डिलीट किए गए ट्वीट में लिखा:

यह टिप्पणी पीएम मोदी की उस राजकीय यात्रा से ठीक पहले सामने आई, जिसमें वे मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने वाले हैं। यह दौरा भारत-मालदीव संबंधों को मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

सरकारी प्रतिक्रिया का अभाव
अब तक मालदीव की सरकार या राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से इस विवादास्पद टिप्पणी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जानकारों के मुताबिक, चुप्पी यह संकेत देती है कि सरकार इसे ‘निजी राय’ के रूप में देख रही है, जैसा कि जनवरी 2024 में भी हुआ था जब मालदीव के तीन उपमंत्रियों ने पीएम मोदी को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था और बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

पृष्ठभूमि में भारत-मालदीव संबंधों में तनाव
जनवरी 2024 में भी पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर मालदीव में कुछ नेताओं और मंत्रियों ने अपमानजनक टिप्पणियाँ की थीं, जिससे दोनों देशों के संबंधों में तनाव आया था। हालांकि, दोनों देशों ने उसके बाद संबंधों को सामान्य करने की दिशा में कार्य किया।

पीएम मोदी की यात्रा के महत्व
पीएम मोदी का यह दौरा मालदीव के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि वह स्वतंत्रता दिवस के विशेष समारोह में भाग ले रहे हैं। यह यात्रा सामरिक सहयोग, समुद्री सुरक्षा और पर्यटन जैसे विषयों पर द्विपक्षीय बातचीत को मजबूत करने की दृष्टि से अहम है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now