कौशाम्बी/ जिले के भरवारी कस्बे मे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने एक बैठक कर SIR को लेकर आम जनमानस के साथ उनकी समस्या को सुना,बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रयागराज जोन के प्रभारी राजेश तिवारी SIR से हो रही दिक्कतों को जल्दी ही कांग्रेस का एक डेलिगेशन कौशाम्बी के डीएम से वार्ता करेगा !
इस मौके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रयागराज जोन के प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा की मतदाता सूची की जो समीक्षा हो रही है उससे जनता को बड़ी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है,जो भी BLO नियुक्त किए गए हैं उनके पास किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है ना ही उनको SIR को लेकर किसी प्रकार की कोई प्रशिक्षण दिया गया है।
इस मौके पर बोलते हुए पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा की SIR तो केवल एक बहाना है,भाजपा वोट चोरी के लिए दलित और अल्पसंख्यक और पिछड़ा का वोट काटकर तुष्टिकरण की राजनीति करना चाहती है, जिसको कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं करेगा।जनता रोज नई-नई समस्याओं से जूझ रही है और सरकार और सत्ता के लोग कुंभकरण की नींद में सो रहे हैं।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि मतदाता सूची का जो वृहद पुनरीक्षण हो रहा है,उनसे 2003 का जो रिकॉर्ड मांगा जा रहा है उससे आम जनमानस को बड़ी समस्या हो रही।फार्म 7 और 8 का कोई प्रयोग किसी भी BLO के पास नहीं है जनता समस्याओं का निदान चाहती है लेकिन सरकार और सत्ता में बैठे लोग केवल और केवल जनता को परेशान करना ही चाहती है।
रिपोर्ट : मुज़फ्फर






