सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल को एक जगह दिखा रहा है। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू हुए हम उन सभी को उसी वक्त आपके सामने ला रहे हैं।
न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस को बंपर बहुमत
न्यूज 24 टुडेज चाणक्या ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एक्जिट पोल में कांग्रेस को साफ बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां की 224 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 120 सीटें जा सकती हैं, वहीं, भाजपा को यहां 92 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे यहां 12 सीट मिल सकती है। वहीं अन्य को एक भी सीट पर जीत मिलती नहीं दिख रही है।
कर्नाटक में कांग्रेस को बंपर बहुमत
आजतक ने एक्सिस मॉय इंडिया के साथ मिलकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एक्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां की 224 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 122-140 सीटें जा सकती हैं, वहीं, भाजपा को यहां 62 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे 20 से 25 सीट मिल सकती है। वहीं अन्य की बात करें तो उन्हें यहां तीन सीटें मिलती दिख रही हैं।
इंडिया टीवी सीएनएक्स का एग्जिट पोल
इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां कांग्रेस को 110 से 120 सीटें और भाजपा को 80 से 90 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं जेडीएस को 20 से 24 सीचें और अन्य को 01 से तीन सीटें मिल सकती हैं।