Home / News / राजापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश…

राजापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश…

चित्रकूट/ राजापुर – मंडलायुक्त अजीत कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस0 की अध्यक्षता में तहसील सभागार राजापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। महोदय ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, उन समस्याओं के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए। साथ ही साथ समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के संबंधित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
भूमि सम्बन्धित मामलों पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी से कहा कि राजस्व, चकबंदी एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर भूमि संबंधी मामलों को प्राथमिकता पर कब्जा मुक्त कराया जाये।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह,प्रभारी निरीक्षक रैपुरा विनोद कुमार शुक्ला,थानाध्यक्ष सरधुवा राम सिंह,थानाध्यक्ष राजापुर पंकज तिवारी, थानाध्यक्ष पहाड़ी श्रीमती अनुपमा तिवारी व राजस्व/पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now