झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 09 नवम्बर 2025 को विधिक सेवा दिवस मनाया गया। विधिक सेवा दिवस के अवसर पर शशि गजराना सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ द्वारा राजकीय आदर्श देवनारायण छात्रावास धनवाड़ा मे विधिक जागरूता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रगान गाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान गजराना ने बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस प्रत्येक वर्ष 9 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना और कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना है।
यह दिवस विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियमए 1987 की स्थापना की याद दिलाता है।इस अधिनियम के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ; और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना की गई है।
इसका मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को विशेषकर गरीब और कमजोर लोगों को निष्पक्ष और सम्मानजनक तरीके से न्याय पाने के लिए सशक्त बनाना है।
यह कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए कानूनी सहायता संगठनों की स्थापना को बढ़ावा देता है।
विधिक साक्षरता शिविर के दौरान गजराना ने उपस्थित बालको को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया की यह 24 घंटे काम करने वाली, टोल-फ्री फोन सेवा है जो देखभाल और सुरक्षा की जरूरत वाले बच्चों की मदद करती है। कोई भी बच्चा या कोई भी वयस्क जिसे बच्चे की मदद की जरूरत दिखे, इस नंबर पर कॉल कर सकता है।
इसी क्रम मे उन्होने उपस्थित बालको को लोक अदालते, प्री लिटिगेशन, राष्ट्रीय निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाईन 15100, निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता, पीडित प्रतिकर स्कीम, पोश एक्ट, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने से संबंधित कानून,पोक्सो एक्ट, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम एवं बाल विवाह नही करने के बारे मे जानकारी दी।
विधिक जागरूता कार्यक्रम के दौरान बालकोे को बाल विवाह नही करने के सम्बन्ध में एवं नशा नही करने के सम्बन्ध में शपथ दिलवाईं।
विधिक जागरूता कार्यक्रम पश्चात् उपस्थित बालको द्वारा रैली निकालकर आम जन को बाल विवाह नही करने, कन्या भ्रुण हत्या रोकने, बालक एवं बालिका को एक समान दर्जा देने, महिला साक्षरता, लोक अदालत आदि के बारे मे जागरूक किया ।
इस दौरान वरिष्ठ सहायक राशिद खान, कनिष्ठ सहायक अंकित शर्मा, दीपक प्रजापति एवं छात्रावास अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।







