Home / News / रामगंजमंडी में मेधावी छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षा, 11 हजार तक मिलेगी प्रोत्साहन राशि

रामगंजमंडी में मेधावी छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षा, 11 हजार तक मिलेगी प्रोत्साहन राशि

रामगंजमंडी । राजस्थान, रामगंजमंडी हमदर्द हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से वर्ष 2026 में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक विशेष प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
सोसायटी द्वारा कक्षा 10 वीं और 12 वीं में 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं द्वितीय स्थान पर आने वाले छात्रों को 5,100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 3,100 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार कुल 6 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें:

  • परीक्षा तिथि: 31 मई 2026
  • परीक्षा प्रारूप: MCQ आधारित, सिलेबस बोर्ड का ही रहेगा
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 26 मई 2026 तक
  • पात्रता: कक्षा 10वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 60 % से अधिक अंक,
    संस्था के अनुसार इस परीक्षा के लिए क्षेत्र की कोई सीमा तय नहीं की गई है। इच्छुक विद्यार्थी 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं। सोसायटी का उद्देश्य मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
Tagged:
[post-views]
Share
Now