Home / Updates / उत्तराखंड में फिर फटा बादल, अचानक आई आपदा में कई लोग लापता, मकानों को…..

उत्तराखंड में फिर फटा बादल, अचानक आई आपदा में कई लोग लापता, मकानों को…..

उत्तराखंड में एक के बाद एक बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। देहरादून आपदा के बाद अब चमोली के नंदानगर में बादल फटने की प्राकृतिक आपदा हुई है। देर रात धुर्मा गांव में भारी बारिश (बादल फटने) से करीब 5 मकान क्षतिग्रस्त होने की बात कही जा रही है। वहीं अचानक पानी आने से 6 लोग लापता हो गए, जिनमें से दो लोगों को बचा लिया गया है।

सूचना के मुताबिक फिलहाल जनहानि नहीं हुई है, लेकिन मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। बादल फटने की ये घटना नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली में हुई है। यहां देर रात का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक घर के सामने से काफी तेज रफ्तार में पानी बहता नजर आ रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक सुबह तड़के एसडीआरएफ की टीम नंदप्रयाग पंहुच गई है।

[post-views]
Share
Now