Home / News / एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम बांका वन प्रमंडल द्वारा आयोजित

एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम बांका वन प्रमंडल द्वारा आयोजित

आज सेवा पर्व 2025 के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम थीम पर बांका वन प्रमंडल द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम पी०बी०एस० महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वन प्रमंडल पदाधिकारी, बाँका वन प्रमंडल, बाँका की उपस्थिति में पी०बी०एस० एवं आर०एम० के० शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा कुल-1,000 पौधा रोपण किया गया। इसके अतिरिक्त ‘एक पेड़ माँ के नाम थीम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया यथा भाषण, मैराथन, निबंध लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिता। इसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, तथा वन विभाग द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय परिसर, बांका में पूर्वाहन 11:00 बजे किया गया जिसमें सुरेन्द्र मेहता, मंत्री, खेल विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, बांका, विशिष्ठ अतिथि थे। साथ ही, जयंत राज, मंत्री, भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार, रामनारायण मंडल, विधायक बांका, एवं मनोज यादव, विधायक बेलहर की गरिमामयी उपस्थिति में समाहरणालय परिसर, बांका में वृक्षारोपण कार्य सम्पन्न कराया गया।

उक्त समारोह में जिला पदाधिकारी, बांका, पुलिस अधीक्षक, बांका, वन प्रमंडल पदाधिकारी, बाँका तथा विभिन्न वनकर्मी उपस्थित रहे।
दिनांक 18.09.2025 को सेवा पर्व अन्तर्गत कार्यालय परिसर, जल संसाधन विभाग, बांका में 1040 पौधों का रोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, लेखन, इत्यादि प्रतियोगिताओं एवं पर्यावरण से संबंधित गतिविधियों का आयोजन जिलास्तर पर विभिन्न स्कूल/कॉलेज में किया जायेगा। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now