Home / National / मुश्किल से जान बचा पाए BJP सांसद अनिल बलूनी बद्रीनाथ हाइवे पर…..

मुश्किल से जान बचा पाए BJP सांसद अनिल बलूनी बद्रीनाथ हाइवे पर…..

उत्तराखंड के देवप्रयाग में बुधवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब सांसद अनिल बलूनी और विधायक विनोद कंडारी का वाहन डिग्री कॉलेज के पास हुए अचानक भूस्खलन की चपेट में आ गया। दोनों नेता क्षेत्र में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने जा रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरा और उनका वाहन उसमें फंस गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे।

घटना के बाद सांसद बलूनी ने स्थिति को देखते हुए तहसीलदार के वाहन से देवप्रयाग का दौरा जारी रखा और सभी निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे एक निजी वाहन से देहरादून के लिए रवाना हो गए। इस बीच, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) की टीम ने भूस्खलन से गिरे मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है ताकि सामान्य यातायात व्यवस्था बहाल हो सके।

सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस भयावह घटना की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि इस वर्ष उत्तराखंड में आई भीषण वर्षा और भूस्खलन ने राज्य को गहरे ज़ख्म दिए हैं, जिन्हें भरने में समय लगेगा। उन्होंने बाबा केदारनाथ से सभी नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की। साथ ही, इस चुनौतीपूर्ण समय में निरंतर सेवा दे रहे NDRF, SDRF, प्रशासनिक अधिकारियों और सड़क से मलबा हटाने में जुटे कर्मचारियों के समर्पण और कार्यशीलता की सराहना की।

Tagged:
[post-views]
Share
Now